पंडित प्रदीप जी मिश्रा उपाय। Pradeep Mishra ke upay
शादी विवाह के उपाय- यदि आपके विवाह में कोई समस्या उत्पन्न हो रही तो आप सावन मास के प्रथम सोमवार को नारियल का गोला ऊपर से थोड़ा काटकर
उसमें पंजीरी या फिर सत्यनारायण का प्रसाद भरकर ऊपर से टुकड़ा वापस लगा दे इसके उपरांत पीपल के वृक्ष के नीचे गड्ढा करके उसे गाढ़ दे उससे शादी ब्याह जल्दी होते हैं। तथा आपकी विवाह से सम्बंधित सभी समस्याओं का निराकरण भी हो जायेगा |
संतान प्राप्ति के लिए- यदि आपको संतान प्राप्ति में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है या गर्भपात हुआ हो तो ये उपाय पितृपक्ष में चौदस के दिन करना है।
दोपहर 11:00 से 12:30 बजे के बीच में 2 फीट गहरा गड्ढा पीपल के वृक्ष के नीचे करना तथा
एक नारियल लेकर उसके दो भाग करें एक भाग में पंजीरी भर दे तथा दूसरे भाग को उसके ऊपर रख कर गोला बना दे।
इससे पित्र दोष नष्ट होता है तथा वापस अच्छी संतान प्राप्त होती है।

0 Comments